मोहयाल सभा लुधियाना की मासिक बैठक : 17 सितंबर

मोहयाल सभा लुधियाना मोहयाल समाचार
Spread the love

17 सितंबर(लुधियाना):- मोहयाल सभा लुधियाना की मासिक बैठक मुनीष बाली की अध्यक्षता में 17 सितंबर ,दिन रविवार को मित्तर सभा जंज घर, में हुई जिसमें लगभग 22 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत मोहयाल प्रार्थना से हुई। अध्यक्ष मुनीष बाली ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

श्रध्दांजलि
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा चाँद रानी बाली,सुरिंदर प्रकाश दत्ता एवं राज कुमार बाली(हरिद्वार) को दो मिंट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की दिवंगत आत्माओं को सद्गति दे। सभा ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्रार्थना:-
सदस्यों ने रुधिर बाली (जम्मू) राज कुमार बख्शी, विमलेश बाली और मोहयाल सभा अमृतसर के अध्यक्ष देविंदर वैद के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सभा की ओर से देश भर के मोहयाल भाईयों का धन्यवाद किया गया जिन्होंने रुधिर बाली और विमलेश बाली को आर्थिक सहायता भेजी।
जीएमएस के अध्यक्ष विनोद दत्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके दत्ता जी का विशेष धन्यवाद किया । रुधिर बाली और विमलेश बाली को निरंतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता भेज रहे हैं बतादें विमलेश बाली को हर महीने 6000/- रुपये देने कि शुरुआत की हैं ।

बैठक में शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए आगामी प्रतिभाशाली मोहयाल विद्यार्थी सम्मान समारोह ,जो यमुनानगर में आयोजित किया जा रहा है । उस पर चर्चा की गई । सदस्यों ने उन प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था करने का निर्णय लिया जो यमुनानगर जाना चाहते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई ।
मुनीष बाली
अध्यक्ष मोहयाल सभा लुधियाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *