मोहयाल सभा एस.ए.एस नगर मोहाली की बैठक 11 जून को संपन्न

मोहयाल सभा मोहाली
Spread the love

एस.ए.एस.नगर मोहाली की मासिक बैठक 11जून को श्रीमती एवं श्री वी.के.वैद के निवास 1468 फेस 3 बी 2 में वरिष्ठ सदस्य जीके वैद की अध्यक्षता सें हुई। जिसमें बच्चों सहित 28 की उपस्थिति दर्ज की गई।
गायत्री मंत्र के पाठ के बाद मोहयाल प्रार्थना को पढा गया।
पिछली बैठक जो 14 मई 2023 को संदीप वैद के निवास 347 फेस -7 एस.ए.एस नगर मोहाली में हुई थी । उस बैठक के विवरण पीआरओ अजय वैद ने पढकर सुनाएं।
श्रधांजलि
बैठक में सीके वैद की बेटी के ससुर स्वर्गीय अश्विनी कुमार शर्मा जी को दो भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उनका निधन 29-5-23 को अमृतसर मे हुआ था।ईश्वर से प्रार्थना की गई परिवार को अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए शाक्ति प्रदान करें।
कार्यसूची/प्रस्ताव
1:-डा. विवेक राय छिब्बर ने वैवाहिक समस्या के समाधान के लिए बनाए गए ऐप की संक्षेप में जानकारी दी । उन्होंने कहा जल्द ही इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी सदस्य सहमत थे।
2:- डा.विवेक राय छिब्बर ने 1100/- रूपये की दान राशि सभा को भेंट की। सभा की ओर से आभार व्यक्त किया गया। डा.छिब्बर ने सभा की मासिक बैठक में पांच धार्मिक सुझाव( संबंधित वास्तु, राशिफल और आदि) देने की बात कही।
अजय वैद ने अपनी बेटी मिताली वैद जिसका जन्मदिन 12 जून को है इस शुभ दिन पर 500/- रूपये सभा को दान स्वरूप में भेंट किए ।सभा की ओर से बेटी मिताली वैद को आर्शीवाद और अजय वैद को बधाई देते हुए धन्यवाद भी किया।
3:- बैठक में श्री परशुराम मंदिर और धर्मशाला में बन रहे कमरों के निर्माण और लंगर के लिए51000/- रूपये दान करने का निर्णय लिया गया।

4:- मोहाली मोहयाल सभा के बैंक खाते में खोले गए नए क्यूआर कोड के लिए जसबीर सिंह एवं सभा के सदस्यों को बधाई दी गई।
अजय वैद ने नए क्यूआर कोड से अपनी मासिक फीस और बेटी के जन्मदिन के लिए दिए गए दान राशि जमा करके खाते की शुरूआत की।
बैठक में पहली बार आए विनोद छिब्बर और कमलेश छिब्बर का स्वागत किया । उन्होंने सभा का फार्म भर कर सदस्यता शुल्क जमा करवा दिया।प्रधान वीके वैद ने बताया अब हमारी सभा की स्थाई सदस्य संख्या 57 हो गई हैं।
सभा की ओर से डा.विवेक राय छिब्बर की माताश्रीमती इन्द्रजीत कौर और मीना बख्शी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई
सभा की ओर से मेजबान श्रीमती एंव प्रधान वीके वैद और राज रानी वैद एवं वैद परिवार का धन्यवाद किया जिन्होंने विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, बिस्कुट, कोल्डड्रिंक, केक और चाय की पेशकश की । सभी ने मेजबान वैद परिवार को हार्दिक धन्यवाद दिया।
वीके वैद अध्यक्ष
..9814211639
संदीप वैद महासचिव
..9872020607

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *