कैबिनेट मंत्री जिम्मा ने मोहयाल सभा होशियारपुर को 2 लाख रुपए का चैक भेंट किया

मोहयाल सभा होशियारपुर मोहयाल समाचार
Spread the love

होशियारपुर 21 जुलाई (मनोज दत्ता): मोहयाल सभा होशियारपुर की ओर से आमंत्रित कैबिनेट मंत्री ब्रह्म प्रकाश जिम्मा विशेष तौर पर न्यू कालोनी बजवाड़ा पहुंच कर मोहयाल भवन के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपए का चैक देते हुए कहा समुदायिक भवनो और समाजिक संगठनों को विकास कार्यों में सहयता मिलती हैं तो इससे समाजिक और संस्कृतिक गतिविधियों को बढावा मिलता हैं। हमारी सरकार समुदाय के विकास और उनके द्वारा संचालित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


जिम्मा ने कहा मोहयाल ब्राह्मणों का भारतीय सेना और विभिन्न सैन्य अभियानों में प्रमुख योगदान रहा। मोहयाल ब्राह्मणों ने मुगल, मराठा और सिख सेनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजनीति, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के अतिरिक्त स्वतंत्रता संग्राम में भी मोहयाल ब्राह्मणों के योगदान को भुला नहीं जा सकता।
मोहयाल सभा के प्रधान मनोज दत्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ केबिनेट मंत्री जिम्मा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और  परिचय करवाया।
इस मौके पर वरिन्द्र वैद, अश्वनी दत्ता, ओंकार बाली, सुष्पिंदर बाली, दिनेश दत्ता, कुलदीप दत्ता, सुभाष दत्ता, रमेश दत्ता, जगमोहन मैहता, एचके.बक्शी, रेनू बक्शी, राजेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थें। (सभा के सचिव विजेयंत बाली इस समारोह में उपस्थित नहीं थें बताया गया वह अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं वहां लंगर सेवा में जुटे हुए हैं)।


मनोज दत्ता ने मोहयाल सभा के समस्त सदस्यों की ओर से केबिनेट मंत्री जिम्मा का मोहयाल भवन को दिये गए अनुदान राशि के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *